![]() |
स्पाइस हेल्थ का मोबाइल टेस्ट लैब आज लॉन्च हुआ - NT |
नागपुर: नागपुर महानगर पालिका के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को स्पाइस जेट हेल्थ कंपनी द्वारा RTPCR परीक्षण के लिए मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला गुरुवार (29 अप्रैल) को दोपहर 12 बजे कविवर्य सुरेश भट हॉल रेशमबाग में प्रदान की जाएगी।
इस छोटे से कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री.नितीन गडकरी, संरक्षक मंत्री श्री.नितीन राउत, विधान सभा में विपक्ष के नेता श्री. देवेंद्र फड़नवीस, महापौर श्री. दयाशंकर तिवारी, राज्यसभा सदस्य डॉ. विकास महात्मे, विधायक श्री. गिरीश व्यास,नागो गाणार, प्रवीण दटके, कृष्णा खोपडे, विकास कुंभारे, मोहन मते, विकास ठाकरे इस स्पाइस ग्रुप के अध्यक्ष और एम.डी.श्री. अजय सिंह, स्पाइस हेल्थ के सी.ई.ओ. अवनी सिंह, उप महापौर श्रीमती मनीषा धवडे,
सत्ताधारी दल के नेता श्री. अविनाश ठाकरे, स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री. प्रकाश भोयर, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सेवा समिति के अध्यक्ष श्री. महेश महाजन, निगमायुक्त डॉ. रविन्द्र भोयर, सतीश होले, नगरसेविका श्रीमती उषा पॅलट और श्रीमती शीतल कामड़े उपस्थित रहेंगे।
कमेंट बॉक्समध्ये कोणत्याही लिंकचा प्रचार करू नका, बातम्यांशी संबंधित कमेंट करा.